सीवान, जनवरी 19 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के मैदान में रविवार को पचरुखी प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच पचरुखी बनाम सादिकपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी महावीर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान सादिकपुर के कप्तान मनजीत कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पचरुखी की टीम के कप्तान सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सादिकपुर की टीम ने चार विकेट गंवाकर पचरुखी की टीम पर शानदार जीत दर्ज कर ली। जिसका मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सादिकपुर के टीम के मोनू कुमार को मिला। जबकि मैच के दौरान अपनी बेहतरीन भूमिका को लेकर अंपायर अजहर अख्तर और गोलू गुप्ता को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के आयोजकों में शामिल अनूप सोनी, मंटू गुप्ता, अकरम अली और मोनू गुप्ता का भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.