गिरडीह, जून 15 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में पचरूखी से पहाड़पुर तक निर्माणाधीन सड़क को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने, निर्माण मानकों की अनदेखी करने तथा विभागीय अभियंता की अनुपस्थिति में कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया और जांच होने तक कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, धनवार-बलहारा मुख्य मार्ग स्थित पचरूखी से पहाड़पुर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस कार्य का निष्पादन ईस्ट इंडिया कंस्ट्रक्शन द्वारा संवेदक कमल सलेजा के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा गुणवत्ता से समझौता किया जा...