सीवान, मार्च 18 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के दो पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मंगलवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ल की मौजूदगी में चुनावकर्मियों के बीच मतदान से संबंधित सामग्री का वितरण कर दिया गया। तत्पश्चात चुनावकर्मी अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गए। बतादें कि दोनों पंचायतों के कुल छह मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। जिसमें सुपौली पंचायत के तीन और शंभोपुर पंचायत के तीन मतदान केंद्र शामिल है। इस दौरान सुपौली पंचायत के 19 सौ 16 मतदाता अध्यक्ष और कार्यकारणी के भाग्य का फैसला करेंगें। जबकि शंभोपुर पंचायत के 17 सौ 73 मतदाता अध्यक्ष पद के लिए नामांकित प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ल ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.