प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज के पचरास, बीठलपुर गांव में ट्रांसफार्मर की खराबी के बाद ग्रामीणों के बिजली संकट की खबर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी। निगम के उच्च अधिकारियों की फटकार के चिलबिला कार्यशाला से दोनों को ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति की गई। रानीगंज के पचरास गांव में बीते 10 दिनों से 10 केवीए की क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जला था। इसके बाद से करीब 10 मकानों की बिजली आपूर्ति दूसरे गांव से की जा रही है। मंगलवार को इसी गांव के लोकेंद्र सरोज सहित चार लोग ट्रांसफॉर्मर आपूर्ति के लिए प्रारूप लेकर सुबह चिलबिला कार्यशाला पहुंचे थे। इधर बिठलपुर गांव से महेश गौतम, मंगल सरोज, संजय सरोज, अनिल, सुनील कुमार गौतम, अनुराग कश्यप भी सुबह से ही चिलबिला कार्यशाला पर ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे थ...