बोकारो, अप्रैल 19 -- गोमिया। विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को रहावन ओपी परिसर में प्रशासन, सीसीएल प्रबंधन और विस्थापित रैयतों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता की गई। अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई, लेकिन रोड सेल में विस्थापितों की भागीदारी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद वार्ता स्थगित कर दी गई। गोमिया सीओ अफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो व कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क, सीसीएल प्रबंधन की ओर से चरही जीएम कल्याण प्रसाद, केबीपी परियोजना के पीओ एससी गुप्ता व एमडीओ पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही थाना प्रभारी पिंटू महथा, जगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, मुखिया राजेश रजवार व पंसस रेणु देवी सहित विस्थापित रैयत मोर्चा के अध्यक्ष लालदेव महतो, प्रमोद कुमार, धनेश्वर दास, डोम...