लखीमपुरखीरी, मई 25 -- निघासन, संवाददाता। रविवार को सिंगाही इलाके के पचपेड़ा रिछैया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन करने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अमनदीप सिंह ने कहा कि खेल इंसान के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों को हमेशा खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाएं ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करती हैं। इस दौरान सुरेंद्र यादव भंडारी, आरडी और उपेंद्र सहित गांवों के तमाम दर्शक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पल्लवी पटेल ने एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ यह भी पढ़ें- जमुई: फतेहपुर प्रीमियम लीग सीजन-3 क...