लखीमपुरखीरी, मई 12 -- बेलरायां-पनवारी हाईवे पर शारदा नदी के पचपेड़ी घाट पर पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इस पुल के निर्माण पर करीब 725 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पुल बन जाने के बाद कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपनी कार्ययोजना में पचपेड़ीघाट पुल को शामिल किया है। 458 किलोमीटर लम्बे बेलरायां-पनवारी राज्य मार्ग की खीरी जिले में लंबाई 55 किलोमीटर है। खीरी जिले में बेलरायां से अदलाबाद तक 27 किलोमीटर के बाद साढ़े पांच किलोमीटर लंबा क्षेत्रफल शारदा नदी में है। यहां आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी हर साल पैंटून पुल बनवाता है। बरसात में यह पुल हट जाता है। इस वर्ष पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पचपेड़ी घाट पुल का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। पचपेड़ी घाट पुल न होने से लखीमपुर से निघासन...