पचपेड़वा थाने के उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
बलरामपुर, जुलाई 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थाना पचपेड़वा में तैनात उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता, राजकीय कार्यों के प्रति लापरवाही व विवेचना में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित कर विस्तृत जांच कराई जाएगी। सोमवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित तथ्यों एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि थाना पचपेड़वा में तैनात उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद ने अभियोगों की विवेचना में लापरवाही बरती। इससे पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल की छवि धूमिल हुई तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भी गंभीर शिथिलता और अनुशासनहीनता प्रदर्शित की गई। पुलिस अधीक्षक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.