चम्पावत, फरवरी 23 -- बनबसा। बनबसा के पचपकरिया ग्राम में गुलदार की दहशत है। प्रधान व ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने कि मांग की है। प्रधान नेहा बसेड़ा ने बताया कि बीते 22 फरवरी की रात पंकज मुरारी के आंगन से गुलदार कुत्ते को झपट्टा मारकर ले गया। जिसकी रिकार्डिंग सीसीटीवी में कैद है। ग्रामीण मोहित बैज, भूपेंद्र सिंह भंडारी, इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गुलदार खेत और घर के करीब नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...