मोतिहारी, अप्रैल 14 -- सिकरहना। पचपकड़ी में नये थानाध्यक्ष के रूप में उत्तम ने मंगलवार को योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यहां के आमजनों के सहयोग से विधि व्यवस्था संधारण किया जायेगा। शराबबंदी को सफल बनाने पर पूरा फोकस रहेगा। जहां कहीं भी शराब बिक्री की सूचना मिलेगी वहां त्वरित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी समस्याएं होगी वे अपनी समस्याओं को लेकर मिल सकते है। उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...