पचपकड़ी में जलजमाव से हो रही है परेशानी
मोतिहारी, जून 1 -- सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत पचपकड़ी में मुख्य सड़क पर जलजमाव से आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही आसपास के दुकानदारों के भी व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। जलजमाव के कारण सड़क पर ई रिक्सा, टेम्पो आदि खड़ा कर यात्रियों को बैठाने में भी परेशानी होती है। जलजमाव से निकल रहे दुर्गंध से बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। सड़क के दोनों ओर नाली होने के बावजूद सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर जलजमाव हमेशा बना रहता है लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाता है। यह भी पढ़ें- पचपकड़ी में जलजमाव से हो रही है परेशानी पचपकड़ी पंचायत के मुखिया मीना देवी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी भर दिये जाने से जलजमाव की समस्या हो जाती है। मिट्टी भर दिये जाने से सड़क से पानी का निकासी नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.