उरई, अक्टूबर 27 -- रामपुरा, संवाददाता। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पचनद संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले 10 दिवसीय मेला व स्नान पर्व की प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी की अध्यक्षता में पचनद संगम स्थित श्री बाबसाहब मंदिर पर कई विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंध समिति व क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोगों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष 2024 के मेले में आए प्रबंधकीय अनुभवों का मूल्यांकन करते हुए इस वर्ष सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आपातनिवारण पर विशेष चर्चा की गई। संगम तट पर सुविधाजनक स्नान घाट बनवाने, नदी के सुरक्षित गहरे हिस्सों पर लोहे की जाली लगाने तथा स्नान घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.