इटावा औरैया, मार्च 2 -- चंबल विकास यात्रा का पचनद स्थित कालेश्वर धाम मंदिर पर रंगारंग कार्यक्रम के बीच समापन हुआ। चम्बल विकास यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक जोगिंदर सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहने वाली चंबल नदी के दोनों मुहानों पर बसे हुए क्षेत्र के शौर्य वीर गाथा के प्रमाण इतिहास के पन्नों में ही नहीं वर्तमान में भी दृष्टिगत होते हैं। जल, थल और वायु सेना के साथ अर्ध सैनिक बलों में भी 50 फिसदी की हिस्सेदारी इस क्षेत्र के लोगों की है। उन्होंने कहा कि इस चंबल क्षेत्र में लगभग 21 जिले हैं। सभी जिलों के डीएम को विकास यात्रा के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया है। जिसमें तीनों प्रदेशों में मिलकर एक चंबल विकास बोर्ड का गठन करने तथा चंबल रेजीमेंट के नाम से सेवा में भरती करन...