उरई, जुलाई 11 -- माधौगढ़, संवाददाता। नदियों के संरक्षण और जनभागीदारी को आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से संचालित अविरल-निर्मल यमुना यात्रा के संकल्प को अब ऐतिहासिक आयाम मिलेगा। रविवार 12 जुलाई 2026 को जनपद जालौन के पचनदा धाम कंजौसा में पंचनदी मूर्तियों की प्रतिष्ठापना के साथ नदी सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मूर्तियों का अनावरण करेंगे। 29 जनवरी 2026 को पचनदा धाम से शुरू हुई अविरल-निर्मल यमुना यात्रा यमुना तटवर्ती क्षेत्रों से होते हुए 26 फरवरी को दिल्ली के वासुदेव घाट पर संपन्न हुई थी। यात्रा के दौरान हजारों जल सहेलियों, युवाओं और नागरिकों ने नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया था। इसी विरासत को स्थायी बनाने के लिए पचनदा धाम में यमुना, च...