हरदोई, सितम्बर 18 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे शाहाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां से शाहजहांपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में युवती की मौत हो गई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव निवास चंचल (20) पुत्री बृजमोहन की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे शाहाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से शाहजहांपुर प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। चंचल की तबीयत लगातार बिगड़ गई। इसके चलते शाहजहांपुर के निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पहुंचे पर डॉक्टर ने चंचल को मृत घोषित कर दिया। परिजन चंचल का शव अपने गांव ख्वाजगीपुर ले आए। मृतक के भाई बबलू ने मंगलवार देर रात स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.