गंगापार, जून 27 -- क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा स्थित मां दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल तथा फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ 81 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बताया गया कि इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के मंदिर के विकास का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक द्वारा शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। वहीं विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि मंदिर के...