हरदोई, जून 9 -- पचदेवरा। ग्राम बीरमपुर में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित गुड्डू तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के अंशू उर्फ अंकित मिश्रा से दिन में भैंस चराने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रात में डेयरी से लौटते समय आरोपी ने पुलिया के पास उसे रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...