हरदोई, अप्रैल 8 -- पचदेवरा। सवायजपुर विधानसभा के खुटेपुर, नसीरपुर, बिसौली, विवियापुर रमापुर में गांव चलो अभियान के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विवियापुर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में साफ सफाई की गई एवं पूजन अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। संयोजक राजकिशोर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष,मुख्य अतिथि जैनेन्द्र प्रताप सिंह नि.मण्डल अध्यक्ष रहे। इंजीनियर मनोज कुमार कठेरिया, रोहिताश सिंह शक्ति केंद्र संयोजक, सुधीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष, विजय बहादुर सिंह मंडल मंत्री, रानू सिंह शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...