हरदोई, जून 24 -- पचदेवरा। उमरिया कला गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण, नकदी और गैस सिलेंडर बरामद किया है। गांव उमरिया कला निवासी रजनीश पुत्र बाबूराम ने 22 जून को थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके घर से अज्ञात चोर आभूषण और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सौरभ, आलोक उर्फ आदेश, जगनेश निवासी उमरिया कला तथा मनोज निवासी वीरमपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार जोड़ी पायल, मांग मेंहदी, एक जोड़ी झाले, नाक की बेसर, 500 रुपये नकद और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। प्रभ...