हरदोई, मई 4 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर (नई बस्ती) में किसान के खेत की नरई में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी विश्वनाथ ने गांव के ही रामकिशुन का करीब 14 बीघा खेत डेल्हाई पर लिया हुआ था। गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में नरई पड़ी हुई थी, जिसका भूसा अभी नहीं बन पाया था। आरोप है कि 30 अप्रैल की शाम करीब छह बजे गांव के नरवीर उर्फ गुड्डू पुत्र पुन्ना उर्फ रामरतन कश्यप ने जानबूझकर नरई में आग लगा दी, जिससे किसान को नुकसान हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष शिवनरायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधिक कार्र...