हरदोई, अप्रैल 7 -- पचदेवरा। थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद अब एसपी के संज्ञान में पहुंच गया है। एक सिपाही ने थाने के मुंशी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से लिखित शिकायत की। पचदेवरा थाने में तैनात एक मुंशी पर आरोप है कि बीते रविवार को उन्होंने कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद सिपाही के साथ मारपीट की। आरोप है कि मुंशी ने सिपाही को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद सिपाही ने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने मुंशी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि इस मामले में थाने का कोई भी पुलिसकर्मी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इससे घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। वहीं, सिपाही ने मारपीट की घटना और एसपी को शिकायत देने की पुष्टि की ह...