छपरा, मार्च 11 -- तरैया। थाना क्षेत्र के पचड़ौर गांव में एक युवती से मंगलसूत्र छीनकर अपराधियों के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां निर्मला देवी ने स्थानीय थाने में अज्ञात दो अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपनी पुत्री के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान घर के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने आकर उनकी पुत्री का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोबर खाद के विवाद में मारपीट, तीन घायल, दो रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में मुर्गा-मुर्गी द्वारा रखे गोबर खाद को बिखेर देने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अदालत राय और समिता देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचा...