गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित सेक्टर-56 से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का एक स्टेशन सेक्टर-36ए में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी में बनाया जाएगा। करीब 35 किमी लंबे इस मेट्रो रूट में 28 स्टेशन प्रस्तावित किए हैं। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने डीपीआर को अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। एचएमआरटीसी ने राइट्स को वाटिका चौक से लेकर पचगांव तक मेट्रो रूट की योजना तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया था। इसकी एवज में इस कंपनी को करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। ड्रॉफ्ट डीपीआर तैयार होने के बाद फैसला लिया गया कि इस मेट्रो मार्ग को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रैपिड मेट्रो के सेक्टर-56 स्टेशन से जोड़ा जाए। 22 अक्टूबर, 2024 को ...