धनबाद, फरवरी 27 -- स्वास्तिक सिनेमा रोड स्थित पचगढ़ी काली मंदिर की संपत्ति हड़पने के आरोप में अंतरिम समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार घोष, सचिव मानिक दास उर्फ प्रणव दास तथा कोषाध्यक्ष जयन बोस के खिलाफ कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 अगस्त 2024 को पूर्व पदाधिकारियों के त्यागपत्र के बाद एक वर्ष के भीतर नई कमेटी गठन का निर्णय लिया गया था, किंतु अब तक चुनाव नहीं कराया गया। आरोप है कि मंदिर की संपत्ति व चढ़ावे के जेवरात पर साजिशन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा गुपचुप तरीके से ट्रस्ट डीड भी तैयार की गई है। मामले में स्टोरकीपर निर्मल होड़ उर्फ पप्पू की संलिप्तता का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.