प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ ने हक अधिकारों की मांग लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। दो दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को संघ ने नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 20 हजार करने की मांग की गई। इनके अलावा नगर निगम में स्थाई भर्ती करने, हेल्थ मैनुअल के अनुसार बीट तय करने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त साईं तेजा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में सर्व रंगा हेला, अनु सिंह, भारत सुदर्शन, मुकेश कुमार, विश्वनाथ हेला, सुनीता रान, रीना, बंटी हेला, रामानंद पाल, रमेश निगम, मोहित पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...