रांची, अप्रैल 10 -- रांची। गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खालसा सृजना दिवस के उपलक्ष्य में पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न समूहों में आयोजित इस स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया। पूर्ववर्ती छात्रों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मापदंडों पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...