हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सिख फेडरेशन हल्द्वानी की ओर से शहीदी सप्ताह के तहत श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पगड़ी सजाने एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पगड़ी प्रतियोगिता में बच्चों ने निर्धारित समय के अंदर ही प्रतियोगिता स्थल पर पगड़ी सजाई और सिख इतिहास, पगड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सिख इतिहास, सिख शहीदों, गुरुद्वारा साहिब, पांच ककार और चार साहिबजादों से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पना को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र कौर, हरजीत कौर, इंद्रजीत कौर, बलजीत कौर, अवनीत सिंह, परमजीत पम्मा ने निभाई। गुरुप्रीत प्रिंस, कुलबीर सिंह, गुरजीत कोहली, गगनदीप कोहली, मनप्रीत सेठी, बनप्रीत नागपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...