सहारनपुर, जनवरी 11 -- गंगोह। ग्राम खैरसाल निवासी किसान आशीष कुमार पुत्र साधुराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपने क्षेत्र में नील गाय की अधिकता से खेतों में हो रहे फ़सलों के नुकसान का हवाला देकर उन्हें पकड़वाने की गुहार लगाई थी । मगर संबंधित विभाग ने नील गाय पकडवा़ने के बजाय उल्टा किसान को नील गाय को रोकने का पाठ पढा डाला । जिससे किसान बेहद निराश है। लखनऊ से शिकायत निस्तारण के लिए कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर को निर्देश दिया गया था, किसान आशीष कुमार के अनुसार विभागीय पत्र में नील गाय से फसलों को बचाने के उपाय लिखते हुए खेतों की मेढ़ पर पेड़ लगाने या आदमी के आकार का पुतला लगाने से नील गाय के डरकर भागने और खेतों की पहरेदारी की बात कही गई हैं। किसान का कहना है कि ये कार्य तो किसान पहले से करते आ रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.