छपरा, फरवरी 1 -- छपरा, हिटी। केन्द्र सरकार के प्रस्तुत बजट को एनडीए समर्थित विधायक व नेताओं ने दूरदर्शी व जनहितकारी बताया है। नगर विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला दूरदर्शी बजट है। तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने कहा कि आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह व मांझी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि यह बजट देश के समग्र, समावेशी व संतुलित विकास की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि बजट के माध्यम से देश का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा है कि इस बजट में आम लोगों का विशेष ख्याल रखा गया है । भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि बजट युवाओं के विकास व रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.