मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- सोमवार को बिलारी शिवसेना कार्यालय मंदिर पोड़ाखेड़ा गेट के बराबर में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना ने बताया शिवसेना द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। शिवसेना का अभियान है और पंछी को बचाना है, प्रत्येक घर की छत पर पानी पिलाना है। शिवसेना द्वारा इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए शिव सैनिकों ने नगर में घूम कर मिट्टी के स्वदेशी बर्तनों का वितरण किया, वहीं सभी नगर वासियों से अनुरोध किया कि मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर आप सभी अपनी छत पर जरूर रखें। जिससे कि कोई भी पक्षी प्यास से न तड़पे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, हरी बाबू, सुशील शर्मा, महेश सिंह, विनोद यादव, दिनेश आजाद, अमन गुरुजी, मनोज गुप्ता, सौरव सक्सेना, कुश सक्सेना, अभिषेक शर्मा, संजय ...