नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में लगने वाली स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें केवल सड़कों को रोशन नहीं करेगी, बल्कि पक्षियों के जीवन में उजाला लाएंगी। इनमें नीली रोशनी नहीं होगी, जो पक्षियों को परेशान और उनके प्राकृतिक व्यवहार को बाधित करती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मानें तो स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों की हल्की पीली रोशनी प्रकाश प्रदूषण नहीं फैलातीं, जिससे पारिस्थितिकी को व्यवस्थित रखने में सहयोग मिलेगा।

पक्षियों पर प्रभाव पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सामान्य एलईडी लाइट में हल्के नीलेपन की वजह से उसकी रोशनी सफेद होती है। अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि इस तरह की रोशनी से प्रकाश प्रदूषण होता है। इस तरह की रोशनी की वजह से पक्षियों की नींद प्रभावित होती है, जिससे उनमें तनाव बढ...