बोकारो, मई 22 -- बोकारो। समाजसेवी ज्योतिर्मयी डे राणा की ओर से ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसके तहत पर्यावरण व पक्षी संरक्षण पर बल दिया गया है। ज्योतिर्मयी डे ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत खाली हरे नारियल को एकत्र कर उन्हें पक्षियों के घोंसलेनुमा नेट का आकार दिया जाता है। इन्हें स्थानीय पेड़ों पर टांग दिया जाता है। ताकि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को सुरक्षित व ठंडा आश्रय मिल सके। बताया गया कि हरे नारियल प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं, जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित रूप से वहां विश्राम कर सकेंगे। उन्होंने सभी को प्रकृति एवं पक्षियों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्कूलरों में बच्चों की आवाज व पक्षियों की चहचहाहट गूंजेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...