प्रयागराज, मई 9 -- शहर के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार तक बिजली संकट बना रहा। कहीं पक्षियों के करंट की चपेट में आने से लाइन फॉल्ट हुआ तो कहीं ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन के कारण कई मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। रामबाग उपकेंद्र के अंतर्गत विद्या मंदिर के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे बड़ा फॉल्ट हो गया। बताया जा रहा है कि 11 हजार लाइन पर दो पक्षी बैठे थे। इसी दौरान उनकी चोंच संभवतः अर्थ लाइन से टकरा गई, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। करंट लगने से दोनों पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट के चलते आजाद नगर ट्रांसफार्मर से जुड़ा 11 हजार केबल बॉक्स जल गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय क्षेत्र का लाइनमैन महाजनी टोला इलाके में फॉल्ट ठीक करन...