सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को कल्क्ट्रेट सभागार में बर्ड फ्लू को लेकर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना मिले तो तत्काल टीम भेजकर जांच कराएं और सैंपल लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जाए।डीएम ने कहा कि बर्ड फ्लू एक संक्रामक एवं गंभीर बीमारी है, जो पक्षियों के माध्यम से फैलती है और कुछ परिस्थितियों में मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकती है। इसलिए इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के सभी पोल्ट्री फार्म, मुर्गी बाजार एवं जलाशयों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंन...