बिजनौर, जनवरी 8 -- नगीना। समाजसेवी संस्था दिव्य सेवा संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा बताते हैं कि पक्षी हमारे 4 पैर वाले दोस्तों से कहीं ज्यादा हमें सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। उनका चहचाना घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। सकारात्मक ऊर्जा पक्षी अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। उन्हें दाना पानी खिलाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। पक्षी पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संजय शर्मा प्रतिदिन प्रातः भ्रमण पर पक्षियों को दाना पानी अवश्य खिलाते हैं। वह सभी लोगों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का निवेदन करते हैं, ताकि हम इस सुखद अहसास को महसूस कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...