औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में संबंधित पक्षकारों से संपर्क करेंगे और नोटिस का तामिला कराएंगे। आगामी 9 मई को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाल बिहारी पासवान की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह मौजूद रहे। थानाध्यक्षों को अपने स्तर से भी मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि प्राधिकार ने विभिन्न न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों की सूची थानावार तैयार कर भेज दी है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.