औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा समाधान की दिशा में पहल की जा रही है। इसके तहत समाधान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में सुलहनीय वादों को होगा निबटारासमाधान समारोह की प्रक्रिया मध्यस्थता की प्रक्रिया 21 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय में 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने कहा कि इसमें मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त है। यह आयोजन निगरानी समिति के मार्गदर्शन में किया जाएगा।विशेष लोक अदालत का उद्देश्य इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य सहमति-आधारित समाधान तंत्र...