पक्के तूदे उखाड़ कर खुर्द बुर्द की मेड़
बरेली, जून 18 -- मीरगंज। खमरिया आजमपुर के निरंजन सिंह ने अपने खेत की गत दिनों एसडीएम कोर्ट से तूदाबंदी कराई। कोर्ट के आदेश पर गत 13 फरवरी 2024 में राजस्व निरीक्षक ने उनके खेत में पक्के तूदा लगवा कर मेड़ डलवा दी। निरंजन गत 11 जनवरी को वे खेत पर गए। खेत में तूदे उखड़े मिले। मेड़ खुर्द बुर्द थी। उनका आरोप है खेत पर पड़ोसी किसान राजेश कुमार मौजूद था। शिकायत करने पर उसने गाली गलौच कर जान से मारने और तूदे उखाड़ते रहने की धमकी दी। निरंजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.