मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड संख्या 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने डीएम से पक्की सराय में जल्दी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। पार्षद के मुताबिक राज्य स्वास्थ्य समिति ने बीते 25 सितंबर 2025 को सिविल सर्जन को पक्की सराय में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और संचालन शीघ्र कराने का निर्देश देते हुए इसकी प्रतिलिपि डीपी को भी भेजी थी। इलाके के हजारों लोगों की जरूरतों को देखते हुए समिति ने इसे प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। हालांकि, चार महीने बीतने के बावजूद अब तक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण या संचालन को लेकर पहल नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...