पक्की सड़क न होने से लोग परेशान, जलभराव व गंदगी बनी मुसीबत
हापुड़, जून 19 -- शहर के मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर के समीप जसरूप नगर कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कविता मीणा को शिकायत पत्र सौंपा है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पिछले 12 वर्षों से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जगह-जगह जलभराव और गंदगी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। आज तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
समस्या का विस्तार जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जसरूप नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण न होने से बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.