गिरडीह, फरवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। देश की आजादी के सात दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी बदवारा पंचायत के लछुआडीह सहियारी सहित कई अन्य गांव के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। ग्रामीण एक अदद सड़क के लिए तरस गए हैं। सड़क के अभाव में वर्षों से ग्रामीण पगडंडी पर चलने को विवश हैं। यह पथ कई गांवों को जोड़ते हुए सीधे देवरी प्रखंड प्रखंड क्षेत्र के बेलाटांड़ से संपर्क स्थापित करनेवाली मुख्य सड़क है। इस बदहाल सड़क से निरंतर लोगों का आना-जाना लगा रहता है परंतु यह सड़क विभागीय उपेक्षा का वर्षों से दंश झेल रहा है। स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, बबलू कुमार वर्मा, बसंत कुमार वर्मा, बनारस कुमार वर्मा आदि का कहना है कि बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के लछुआडीह, सहियारी गांव चकाई बिहार के सीमावर्ती पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.