कटिहार, अगस्त 4 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत के रतनपुर गांव जो महानंदा नदी के किनारे में बसा हुआ है। आधे से अधिक गांव का हिस्सा महानंदा नदी की गोद में समाहित हो चुका है। केवल 8 से 10 परिवार का घर ही शेष रह गया है। गांव में बने मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत पक्की सड़क का आधा हिस्सा महानंदा के गोद में समा चुका है। कोई अप्रिय घटना ना हो जाए,इस बाबत विभाग द्वारा डेंजरस जॉन का एक बोर्ड लटका दिया गया है। गौरतलब है कि गांव को महानंदा के तांडव से बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से लगातार गुहार लगाई गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बारिश से पहाड़ी नदियों में उफान, खुदी नदी का टूटा बांध बावजूद इसके विभाग अनसुनी करते रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण गांव का आधे से अधिक हिस्सा महानंदा नदी के आगोश में सम...