सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने पक्की दीवार में सेंध काटकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के भीतर दाखिल होकर कीमती सामान पर हाथ साफ किया और परिजनों को भनक तक नहीं लगी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के कुछमुछ तकिया गांव का है। गांव निवासी जियाउद्दीन पुत्र जमाल के घर चोरों ने खेत की ओर बनी उत्तर दिशा की पक्की दीवार को काटकर घर में प्रवेश किया। जिस कमरे में चोरी का सामान रखा हुआ था, उसमें ताला लगा हुआ था, जबकि दूसरे कमरे में परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घरेलू बर्तन चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह जब पीड़ित की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देख वह सन्न रह गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.