कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- चरवा थाने के बरौलहा गांव में मंगलवार रात चोरों ने गोशाला की पक्की दीवार तोड़कर आठ बकरियां पार कर दीं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पशुपालक ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरौलहा गांव निवासी राम अभिलाष पुत्र हौसला प्रसाद ने घर के सामने बनी गोशाला में बकरियां पाल रखी हैं। बताया कि मंगलवार शाम रोज की तरह वह बकरियों को चराकर गोशाला में बंद कर घर के अंदर सोने चले गए। देर रात चोरों ने गोशाला की पक्की दीवार तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की आठ बकरियां उठा ले गए। बुधवार सुबह जब वह गोशाला पहुंचे तो दीवार टूटी देखी। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में घर के दरवाजे से दो गायों की चोरी, पशुपालक को एक लाख का नुकसान अंदर बंधी सभी बकरियां गायब थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.