गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- जमानियां। नगर कस्बा बाजार के उत्तर वाहिनी मां गंगा तट स्थित बलुआ घाट का सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता भूमि पूजन किया। बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य वंदना योजना के तहत किया जाएगा। लगभग 37 लाख रुपए की लागत से कार्य को कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ पूजा, मकर संक्रांति का स्नान, जीवित्पुत्रिका व्रत के स्नान के वक्त यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब बलुआ घाट का विस्तार होने से समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय, श्रीकुमार वर्मा, कमल निगम, रोहित कुमार, राहुल वर्मा,आशीष वर्मा, संजीत यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...