मेरठ, अप्रैल 1 -- मवाना नगर में मंगलवार देर रात पक्का तालाब के पास शराब पी रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात पक्का तालाब के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने तक की धमकी दी। हालांकि घटना के बाद किसी भी पक्ष द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है, जिसके चलते पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

हिंदी हिन्द...