बलिया, जून 29 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के गायघाट में दह के किनारे सोमवार को जिला पंचायत सदस्य मान्ती यादव ने दस लाख की लागत से 70 फीट लम्बा और 30 फीट चौड़ा पक्का छठ घाट बनाने के लिए भूमि पूजन किया। जिपं के पूर्व सदस्य राणा प्रताप यादव की उपस्थिति में पंडित पदूमदेव चौबे ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। कार्य को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पल्लू लाल श्रीवास्तव, बबलू सिंह, युवराज सिंह, रामजी ठाकुर, जीतन राजभर, नीरज श्रीवास्तव, मोहन बारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...