मिर्जापुर, जुलाई 11 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट से एंटी रोमियो की टीम ने शुक्रवार एक प्रेमी युगल को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दोनों घर से भाग हुए हैं। प्रेमी के विरुद्ध लालगंज थाने का वांछित है। टीम ने पकड़े गए प्रेमी युगल को लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने लालगंज थाने में आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप हैकि वह 30 जून बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। लालगंज पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...