घाटशिला, मार्च 26 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नौ में कमारीगोड़ा के पास मुख्य सड़क के किनारे स्थित पक्का घाट तालाब के चारों ओर स्थापित स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। इनकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। लाइटों के खराब होने के कारण शाम होते ही तालाब के चारों ओर अंधेरा पसर जाता है। शराबी और गंजेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। आमलोगों को परेशानियां होती हैं। रामनवमी के मद्देनजर भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई जा रही हैं। तालाब भी जलकुंभी से भर गया है। विदित हो कि इस तालाब में कई वार्डों के सैकड़ों लोग रोजाना स्नान करते हैं। इस तालाब का धार्मिक महत्व भी है। विभिन्न पूजा कार्यक्रमों में इसी तालाब के पानी को कलश में भरकर कलश यात्रा निकाली जाती है। विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।विदित...