नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बारिश का मौसम है और इन दिनों तो पकौड़ों, समोसे, ब्रेड पकौड़े और सैंडविच जैसी डिशेज खूब बनती हैं। हालांकि इनका पूरा स्वाद भी तभी आता है, जब साथ में चटपटी सी तीखी हरी चटनी भी हो। चटनी की खुशबू और चटपटा स्वाद ही है, जो किसी भी खाने में जान डाल देता है। इसका ब्राइट हरा रंग भी देखने में खूब सुंदर लगता है। आमतौर पर ऐसी हरी चटनी रेस्टोरेंट में सर्व की जाती है, लेकिन इसे घर पर बनाओ तो कभी इसका स्वाद वैसा नहीं आ पाता तो कभी चटनी काली पड़ने लगती है। दरअसल परफेक्ट चटनी का सीक्रेट छिपा है चीजों के सही अनुपात में और कुछ छोटी-छोटी सी टिप्स में, जो शेफ अक्सर फॉलो करते हैं। तो चलिए आज इन्हीं टिप्स के बारे में जान लेते हैं।पकौड़े और सैंडविच के साथ बनाएं ये टेस्टी हरी चटनीटिप 1: धनिया-पुदीना के साथ थोड़ा सा पालक भी एड करें पकौड़े, सै...